Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

महाराष्ट्र: स्कूल परिसर में गिरी क्रेन, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित एल्प्रो इंटरनेशनल स्कूल में रविवार रात बिल्डिंग निर्माण की एक बड़ी क्रेन गिर गई। क्रेन का आधा हिस्सा स्कूल परिसर पर और आधा हिस्सा स्कूल के सामने निजी कंपनी पर गिरा है।

रविवार होने के कारण छात्र स्कूल में मौजूद नहीं थे, इसलिए अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस क्रेन को हटाने का प्रयास कर रही है। ये घटना स्कूल प्रशासन और निर्माण श्रमिकों के कुप्रबंधन के कारण हुई।