Breaking News

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर का दमदार ऑलराउंड शो, डे-1 के बाद सिल्वर मेडल पोजिशन पर     |  

महाराष्ट्र के CM शिंदे ने रैली के बीच जले हुए एक बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर उसकी मदद की। सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में किसान नगर इलाके के पास शिवसेना के उम्मीदवार नरेश म्हस्के के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे कि तभी उन्होंने एक महिला को अपने जले हुए बच्चे के साथ सड़क पर चलते देखा। बच्चे का हाथ जला हुआ था। सीएम शिंदे रैली छोड़कर बच्चे को तुरंत हुमाना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने उसके इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।

नौ साल के रुद्रांश रोनित चौधरी अपने घर में खेल रहा था कि तभी उसके हाथ पर तेल गिर गया। सीएम शिंदे को डॉक्टरों ने जब बताया कि बच्चा अब ठीक है तभी वे अपने चुनावी अभियान के लिए हॉस्पीटल से निकले और फिर रैली में शामिल हुए।