Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाईवे पर बस हादसा, कई घायल

महाराष्ट्र के इंदापुर शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर पुणे-सोलापुर नेशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस पुणे की तरफ जा रही थी और इंदापुर बाईपास से ढाई किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद दोनों टायर फटने से हादसा हो गया।

बस एक ट्रक से टकरा कर हाईवे के किनारे गिर गई। बस में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10-11 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।