ईवीएम और पोलिंग पार्टी मंगलवार को मुंबई, पुणे और शिरडी सहित पूरे महाराष्ट्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रही है।
सभी 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई केंद्रीय मंत्रियों ने जमकर प्रचार किया।