महाराष्ट्र के नासिक जिले में नंदुर मध्मेश्वर बर्ड सैंक्चुअरी में 230 से ज्यादा किस्मों की चिड़ियां पाई जाती हैं, इनमें करीब 80 किस्में प्रवासी चिड़ियों की हैं। यहां तरह-तरह की चिड़ियों को देखने और रिसर्च के लिए भारी संख्या में सैलानी और बर्ड वॉचर आते हैं।
हालांकि ये सैंक्चुअरी चिड़ियों के लिए मशहूर है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक यहां कई तरह के सांप और दूसरे जानवर भी पाए जाते हैं। साईकोलॉजी के लिहाज से ये सैंक्चुअरी अहम है, ये वेटलैंड के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसी वजह से ये चिड़ियों की पसंदीदा जगह है।