Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

महाकाल मंदिर में आरती के दौरान झुलसे 'सेवक' की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पिछले महीने लगी आग लगने से घायल हुए 14 लोगों में से 79 साल के एक 'सेवक' का बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में इलाज निधन हो गया। 25 मार्च को मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में पूजा की थाली में गुलाल गिरने से आग लग गई थी, जिसमें कपूर जल रहा था।

आग लगने से पुजारियों और सेवकों सहित 14 लोग घायल हो गए थे। उज्जैन के जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''महाकालेश्वर मंदिर के सेवादार सत्यनारायण सोनी (79) को पहले इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मुंबई के नेशनल बर्न सेंटर रेफर कर दिया गया था।''

अधिकारी ने बताया, "मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। वो पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित थे।" कलेक्टर ने कहा कि आग में झुलसे तीन लोग फिलहाल इंदौर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं। बाकी घायल इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।