Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मध्य प्रदेश: इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इंदौर से आ रही इंदौर-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस जबलपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। घटना में किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी।” अधिकारी के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। 

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने  कहा, “ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था। यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया।”