Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

मध्य प्रदेश: चोर ने भोपाल संग्रहालय में रात बिताई, अगली सुबह पकड़ा गया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजकीय संग्रहालय में चोरी करने के इरादे से एक आदमी सोमवार की रात संग्रहालय की इमारत में ही छिप गया, लेकिन मंगलवार सुबह प्राचीन सिक्के लेकर भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि ये वारदात राज्य संग्रहालय में हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को बंद होने से कुछ समय पहले संग्रहालय में एक आदमी घुस कर छिप गया लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया और सुबह पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत पहुंची और इमारत को घेर लिया। वे भागने की कोशिश में दीवार से कूद गया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से गुप्त और सल्तनत काल के करीब 100 सिक्के जब्त किए गए। आयुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।