Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मध्यप्रदेश: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बुरहानपुर में तनाव, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संबंधित पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और रात करीब 10 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। एहतियाती आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को इस तरह के पोस्ट को प्रसारित न करने की सलाह दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।