मध्य प्रदेश में जबलपुर के गढ़ा की पुलिस ने सूपाताल से शिब्बू खान नाम के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। दो महीने पहले सेंट्रल जेल से जमानत पर छूटे शिब्बू खान ने बाहर आने के बाद एक युवक पर हमला किया था। शिब्बू खान की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी मान रही है। उसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी। आरोपित पर गढ़ा थाने में हत्या की कोशिश, मारपीट, अवैध हथियार रखने समेत करीब दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।