Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मध्य प्रदेश: एयर क्वालिटी रैंकिंग में जबलपुर दूसरे नंबर पर

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम या एनसीएपी के तहत एयर क्वालिटी में सुधार के लिए 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का जबलपुर दूसरे नंबर पर है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने शनिवार को जयपुर में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 के दौरान "नेशनल क्लीन एयर सिटी" अवॉर्ड दिए।

शहर में ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के लिए 25 नए गार्डन बनाए गए हैं। कुछ सड़कों के किनारे ग्रीन एरिया भी विकसित किए गए हैं। कंस्ट्रक्शन साइट को ग्रीन मैट से ढका जाता है।

पॉल्यूशन को 2024 तक करीब 30 फीसदी तक कम करने के लिए 2019 में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) शुरू किया गया था। इसके लिए 2017 को बेस ईयर चुना गया था। अब 2026 तक पॉल्यूशन 40 फीसदी कम करने का मकसद है।