Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

मध्य प्रदेश: जबलपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 11 मई को श्मशान के पास मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
वारदात माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम मंगेला की है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के शक की वजह से पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक उन्हें 11 मई को दोपहर लगभग 2 बजे गांव के सरपंच ने जानकारी दी थी कि मंगेली श्मशान नाले के पास एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर माढ़ोताल थाना पुलिस, एफएसएल टीम और नगर पुलिस अधीक्षक बी.एस. गोठरिया मौके पर पहुंचे और महिला के शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि वह दो दिन पुराना है। उसके सिर और छाती पर गहरी चोटों के निशान थे और शव को साड़ी में लपेटकर नाले में फेंका गया था।

मृतका की शिनाख्त पार्वती वरकड़े के रूप में हुई और मृतका की चचेरी बहन रामबती कुंजाम ने शव की शिनाख्त की, इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के पति शिवकुमार वरकड़े को हत्या के शक में हिरासत में लिया गया, और जब उससे सघन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी शिवकुमार ने बताया कि 10 मई की रात अवैध संबंधों के शक में उसने पास के खेत में पत्नी पर कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को साड़ी में लपेटकर पास के नाले में फेंक दिया।आरोपी पति शिवकुमार ने बताया कि वो उसकी पत्नी को गैर मर्दों के साथ बातचीत करना पसंद नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार वरकड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।