Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

J-K: मचैल माता की पवित्र छड़ी किश्तवाड़ पहुंची, प्राकृतिक आपदा से यात्रा का रंग पड़ा फीका

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सोमवार को मचैल माता की पवित्र छड़ी पहुंची, लेकिन इस साल सालाना यात्रा शोक में डूबी हुई थी। किश्तवाड़ जिले में 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले चसोती में बादल फट गया। इस आपदा ने 61 लोगों की जान ले ली और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए। हादसे के बाद से करीब 50 लोग लापता हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस साल की तीर्थयात्रा उन लोगों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आपदा में अपनी जानें गंवाईं। मचैल माता का मंदिर चिनाब घाटी के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में एक है। हर साल पवित्र छड़ी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, लेकिन इस साल प्राकृतिक आपदा ने यात्रा का उत्साह फीका कर दिया।