Breaking News

कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |   केरल: इडुक्की में भारी बारिश के बाद मलंकारा बांध के 5 शटर खोले गए     |   भारी बारिश के कारण चेंगन्नूर-अरनमुला रोड के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित     |  

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लोकल ट्रेन पटरी से उतरी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा डिवीजन के लिलुआ (एलएलएच) स्टेशन पर आज एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे हावड़ा-बैंडेल लाइन प्रभावित हुई है.

हावड़ा डीआरएम संजीव कुमार का कहना है कि एक कोच पटरी से उतर गया है और उसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है. अधिकतम 1 घंटे में ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा. कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है.