Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Tamil Nadu: मिलावटी कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द, बंद करने का आदेश

Tamil Nadu: तमिलनाडु में मिलावटी कफ सिरप कोल्ड्रिफ बनाने में शामिल श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी का विनिर्माण लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया गया और कंपनी को बंद करने का आदेश दिया गया। राज्य सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी।

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कफ सिरप में 48.6 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक एक जहरीला पदार्थ मौजूद था। ये दवा मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से कथित तौर पर जुड़ी है।

अधिकारियों ने ये भी पाया कि कंपनी में सही अच्छी विनिर्माण प्रथाओं (जीएमपी) और अच्छी प्रयोगशाला प्रथाओं (जीएलपी) का अभाव था और उन्होंने 300 से ज्यादा गंभीर और बड़े उल्लंघन दर्ज किए। कंपनी के मालिक जी. रंगनाथन को हाल ही में मध्य प्रदेश के एक विशेष जांच दल ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के एक मामले में श्रीसन फार्मास्युटिकल्स और उसके कुछ अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

सरकार ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का दवा निर्माण लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है और कंपनी को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु में बाकी दवा निर्माण कंपनियों का विस्तृत निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।’’