Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

CM-CARES: गोवा के बच्चों के लिए कोडिंग और रोबोटिक्स के जरिए उज्ज्वल भविष्य की नींव

CM-CARES: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मार्गदर्शन में शुरू हुई कोडिंग एंड रोबोटिक्स एजुकेशन इन स्कूल्स यानी CM- CARES योजना एक क्रांतिकारी पहल साबित हुई। साल 2021 में शुरू हुआ CM-CARES कक्षा 6 से लेकर 8 तक के तीन लाख से अधिक छात्रों को भविष्य की तकनीक के साथ जोड़ने में कामयाब रहा।

CM-CARES का मकसद राज्य के स्कूल-स्तरीय शिक्षा में प्रोग्रामिंग को एकीकृत करते हुए विद्यार्थियों में कंप्यूटेशनल और डिजाइन थिंकिंग कौशल का विकास करना है। इस प्रयास के तहत गोवा के 444 स्कूलों में कोडिंग और रोबोटिक्स की शिक्षा दी जा रही है।

छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ CM CARES उनमें तार्किक सोच, समस्या के समाधान, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। CM CARES योजना की वजह से गोवा ने मैथ्स में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया और इसे SKOCH पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आज गोवा के बच्चे कोडिंग, सेंसर और रोबोट के जरिए नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं। CM CARES सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गोवा के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।