Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

लक्ष्मण नापा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, लिस्ट जारी होते ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है।

रतिया सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। लक्ष्मण नापा आज गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा को टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पूर्व  सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसी के बाद लक्ष्मण नापा ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है।