Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 10 तीर्थयात्री घायल

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ। 

यह भूस्खलन सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए 10 तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।