Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

J-K: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 10 लोग घायल, तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार सुबह ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ, इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

कटरा शहर में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में बुकिंग कार्यालय और एक ऊपरी लोहे का ढाँचा ढह गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना सुबह उस वक्त हुई जब टट्टू सवार तीर्थयात्रियों को कटरा शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित गुफा मंदिर ले जाने से पहले पंजीकरण कराने के लिए इकट्ठा होते हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत बचाव कार्य के लिए लोकल वॉलंटियर्स, सिविल अथॉरिटीज और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना की वजह से गुफा मंदिर जाने की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है, जबकि बचाव दल ट्रैक को साफ़ करने के लिए युद्धस्तर पर काम में जुटा है।