Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

कुलगाम मुठभेड़: चल रहे ऑपरेशन में सेना के 3 जवान, पुलिस अधिकारी घायल

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अदिगाम इलाके में शनिवार को चल रही मुठभेड़ में सेना के तीन जवान, एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के तीन जवान और एक पुलिस अधिकारी (एएसपी) घायल हो गए।. 

इन सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाके में पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इससे पहले, आदिगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।