Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

कोलकाता रेप-मर्डर केस: पंजाब के मोगा में ट्रेनी डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया

पंजाब के मोगा में ट्रेनी डॉक्टरों ने सोमवार को कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा, "पीसीएमएस एसोसिएशन पंजाब ने आज की स्ट्राइक डिसाइड की है। जो हमारे मेन मुद्दे हैं कि पंजाब में डॉक्टर्स की 60 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। किसी भी हॉस्पीटल में जहां पर चौबीसों घंटे इमरजेंसी चलती है वहां पर सिक्योरिटी का कोई भी बंदोबस्त नहीं है। तीसरा ये है कि जो एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन है जो डॉक्टर की...वो बंद की गई हैं। इसको देखते हुए पीसीएमएस एसोसिएशन पंजाब, पंजाब सरकार के साथ पिछले ढाई साल से मीटिंग कर रही है, पर उसका कोई नतीजा नहीं निकला।" फिलहाल, सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।