कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के दो पुलिस अधिकारियों को तलब किया। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस राम थापा और ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्च अभिजीत मंडल सीबीआई दफ्तर पहुंचे।
बता दें, नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर को गिरफ्तार किया गया है।