Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

कोलकाता होटल अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। मध्य कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया, आग रात करीब 8:30 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय दो लोग घायल हो गए।

आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, संदेह जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में मनोज पासवान (आयु 40) की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।"