Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

कोलकाता जा रही बस पुल से गिरी, पांच की मौत, 40 घायल

ओडिशा के जाजपुर जिले में कोलकाता जा रही एक बस सोमवार रात पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 38-40 यात्री घायल हुए। ये घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर बाराबती पुल पर हुई, जब करीब 42-43 यात्रियों से भरी बस पुरी से कोलकाता जा रही थी।

दुर्घटना में चार पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। लगभग 38-40 लोग घायल हैं और उनमें से 35 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है।