कोलकाता के एक थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दोपहर के समय जोरासंको थाने में जांच अधिकारी के कमरे में घुसे और वहां शिकायत दर्ज कराने गए एक व्यक्ति की मदद करने लगे.