केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में तलाशी अभियान मंगलवार को खास तौर पर चालियार नदी घाटी पर केंद्रित रहेगा। बचाव दल हेलीकॉप्टर के जरिये इलाके में शवों की तलाश करेगा। अधिकारियों ने जानकारी दी।
एडीजीपी अजित कुमार ने बताया कि चालियार नदी के किनारे कुछ दूर-दराज के इलाके हैं, जहां पिछले दिनों कुछ स्थानीय स्वयंसेवक फंस गए थे। इसलिए, उनकी की मदद ना लेने के बजाय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सैन्य कमांडो के दो दल बनाने का फैसला किया गया है। सोमवार तक 226 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।