Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

केरल: कोट्टायम में निर्माणाधीन कुआं ढहने से मजदूर की मौत

केरल के कोट्टायम में बुधवार को एक निर्माणाधीन कुआं ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमिलनाडु के कंबम निवासी 48 वर्षीय रमन के रूप में हुई है।

हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ जब रमन और उनके साथी पेयजल परियोजना के लिए कुएं को गहरा करने का काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल।