केरल के कोझिकोड में स्विगी कंपनी का डिलीवरी बॉय पानी से भरे गड्ढे में मृत पाया गया। मृतक के साथ वो खाने का पैकेट भी था जिसे डिलीवरी करने वो निकला था।
पुलिस के अनुसार, उसकी मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने से नहीं हो सकती क्योंकि उसमें पानी का लेवल कम था। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हादसा कैसे हुआ।
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। ये घटना एक बाईपास के पास हुई जिसका फिलहाल कंस्ट्रक्शन चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि डिलीवरी बॉय की बॉडी मिलने से पहले उसके बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।