केरलवासियों ने रविवार को त्रिशूर में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ओणम मनाया। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के सबसे शुभ दिन "थिरुवोनम" को लोगों ने पारंपरिक 'कासवु' साड़ी और 'मुंडू' (धोती) पहनी और सुबह-सुबह गांवों और कस्बों में मंदिरों में गए। कई घरों के आंगन में पारंपरिक झूला 'ऊंजल' भी खूब सजा। परिवार के सदस्यों ने कई शाकाहारी व्यंजनों और स्वादिष्ट मिठाई 'पायसम' से युक्त एक शानदार 'ओनासद्या' (भोज) तैयार किया।