केरल में त्रिशूर के पलियेक्कारा में जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्रवाई बल (डीएएनएसएएफ) की टीम ने जांच के दौरान एक वाहन से 124 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसे ओडिशा से तस्करी कर लाया गया था।
अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान एश्लिन और थारिस के रूप में हुआ है, जो एर्नाकुलम जिला के अलुवा के रहने वाले हैं। इसके अलावा शिजू जो कि त्रिशुर में चेरुमकुझी का रहना वाला है और जाबिर जो कि पलक्कड़ में चेरपुलसेरी का निवासी है। उन्हें भी पकड़ा गया है।
पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने और ये जानने की कोशिश कर रही है कि खेप को कहां पहुंचाया जा रहा था।अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह में शामिल बाकी लोगों का पता लगाने के लिए आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं।