केरल के त्रिशूर जिले में तमिलनाडु चेक पोस्ट के पास मलक्कापारा में गुरुवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 75 साल की महिला की मौत हो गई।
ये हमला रात करीब एक बजे हुआ, जब मैरी और उनकी बेटी घर में थीं। पड़ोसियों के अनुसार, हाथी पीछे के रास्ते से उनके घर में घुस गया।वो घर से भागीं, तो हाथी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।