Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

केरल: वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 222 हुई

केरल के वायनाड के गांवों में पिछले सप्ताह हुई भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या 222 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी।  मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कुल मृतकों में 97 पुरुष, 88 महिलाएं और 37 बच्चे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि 222 मृतकों में से 172 की पहचान उनके रिश्तेदारों ने कर ली है। 

कई जगह से अब तक कुल 180 मानव अंग बरामद किए जा चुके है और उनमें से 161 का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। सीएमओ ने बयान में कहा कि वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों के कई अस्पतालों में 91 लोगों का इलाज किया जा रहा है और 256 लोगों को पहले ही छुट्टी दे दी गई है।