Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

केरल: कोल्लम में CPI(M) का राज्य सम्मेलन शुरू

केरल में छह से नौ मार्च तक कोल्लम में होने वाला सीपीआई (एम) का राज्य सम्मेलन गुरुवार को शुरू हो गया। केरल में शुरू हुआ ये राज्य सम्मेलन सीपीआई (एम) की 24वीं पार्टी कांग्रेस से पहले हो रहा है। ये पार्टी कांग्रेस दो से छह अप्रैल तक तमिलनाडु के मदुरै में होगी।

कोल्लम में पार्टी का राज्य सम्मेलन 30 साल के लंबे वक्त के बाद हो रहा है। पिछली बार ये 1995 में हुआ था। प्रतिनिधियों की बैठक का उद्घाटन पोलित ब्यूरो समन्वयक प्रकाश करात ने किया। पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ‘नए केरल’ के विकास के लिए एक नीति दस्तावेज पेश करेंगे, जिस पर चार दिवसीय राज्य सम्मेलन में चर्चा की जाएगी।

राज्य सम्मेलन में कुल 530 लोग शामिल होंगे। इनमें अलग-अलग जिलों से 486 प्रतिनिधि और राज्य के बाहर से 44 मेहमान शामिल होंगे। बृंदा करात, सुभाषिनी अली, बी. वी. राघवुलु, अशोक धावले, एम. ए. बेबी और ए. विजयराघवन सहित पोलित ब्यूरो सदस्य सभी दिन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।