केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए 31 लावारिस शवों और 158 शरीर के अंगों को सोमवार को चाय बागान के अंदर तैयार की गई कब्रों में दफना दिया गया।
कब्रों को शव को पहचान संख्या और शरीर के अंगों से बरामद डीएनए नमूनों के मुताबिक निशान लगाया गया है। वहीं भूस्खल में लापता लोगों की तलाश के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
राहतकर्मियों ने चालियार नदी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है। लावारिस शवों को दफनाने के लिए हैरिसन्स मलयालम लिमिटेड की 64 फीसदी जमीन पर कब्रें बनाई गई थी। शवों को दफनाते समय सभी धर्मों की प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया था।