Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

गया में करोड़ों की लागत से बना केनी पुल 'अत्यधिक असुरक्षित' घोषित, लोगों को सता रहा हादसे का डर

Bihar: बिहार के गया जिले में फल्गु नदी पर बने केनी पुल की हालत ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। हालांकि इस पुल पर पहले की तरह ही आवाजाही जारी है। क्षतिग्रस्त खंभे और बाहर निकली लोहे की छड़ें 64 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए इस पुल की बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं।

लोगों को डर सता रहा है कि ये पुल कभी भी ढह सकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किए गए हालिया सर्वेक्षण में इस पुल को 'अत्यधिक असुरक्षित' घोषित किया गया है, और इसमें तत्काल मरम्मत की जरूरत बताई गई है।

1990 से गया नगर सीट पर काबिज बीजेपी विधायक और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी माना है कि केनी पुल की जर्जर हालत को लेकर इलाके के लोगों ने उनसे शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे राज्य में कमजोर पुलों का सर्वेक्षण कर रही है, और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

गया के लोगों ने सरकार से मांग की है कि किसी भी हादसे से पहले या तो पुल की मरम्मत कराई जा या उसे फिर से बनवाया जाए। हालांकि 'अत्यधिक असुरक्षित' घोषित किए जा चुके केनी पुल से लोगों की आवाजाही लगातार जारी है। भले ही इसके नीचे टूटे हुए खंभे खतरे की चेतावनी दे रहे हों।