Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. उनकी पेशी शराब घोटाला मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया शिकायत मामले में हुई है. सीएम केजरीवाल ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र के कारण वे आज अदालत में वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके. कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है.

सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली के बजट और विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की वजह से अरविंद केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो पाएंगे इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत पेशी से छूट देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्रवाई से जुड़ने की अनुमति दी जाए.