Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

आज BJP मुख्यालय पर AAP नेताओं समेत केजरीवाल का कूच

आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल से मारपीट के मामले में जैसे से जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद उससे 4 घंटे तक पूछताछ हुई. देर रात पुलिस ने बिभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया. अदालत ने बिभव को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इधर, सीएम केजरीवाल और AAP विधायक आज बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. साथ ही साथ बीजेपी मुख्यालय पर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा है कि अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा.