Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

J&K: 35 साल बाद नवरात्रि पर जम्मू में इकट्ठा हुए कश्मीरी प्रवासी

Jammu: 1990 की शुरुआत में आतंकवाद के कारण जो लोग कश्मीर में अपने घरों को छोड़कर निकले थे, आज 35 साल बाद वही प्रवासी जम्मू में नवरात्रि मनाने के लिए इकट्ठा हुए। इन प्रवासियों का ताल्लुक कुलगाम जिले के अश्मुजी गांव से है।  

कुलगाम के इन प्रवासियों ने यहां भजन गाए और बाकी रीतियों में भी हिस्सा लिया। मौका सिर्फ नवरात्रि का ही नहीं था, इनके लिए अपनी बिरदारी को एक साथ देखना सबसे बड़ी बात थी। ननकेश्वर भैरव का श्री नंदराज मंदिर दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के अश्मुजी गांव में है।