Breaking News

आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |   यूपी: मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

कश्मीरी पंडितों ने मनाया नवरेह

विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने रंग-बिरंगे फेरन पहनकर और 'थाल' लेकर जम्मू में नवरेह मनाया। कश्मीरी हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नए साल के आगाज के मौके पर नवरेह मनाया जाता है। कश्मीर में अपने घरों से मीलों दूर रह रहे लोगों ने 35वां नवरेह मनाया। कश्मीर से निकले हुए उन्हें 35 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक वे घर वापसी के लिए कोशिशें जारी रखे हुए हैं। इन सभी लोगों ने इस साल नवरेह के मौके पर अगले साल ये मौका घाटी में मनाने की कसम खाई।

 कश्मीरी पंडित त्योहार मनाने के लिए जम्मू के बाहरी इलाके में फालियान मंडल में माता भद्रकाली के मंदिर में इकट्ठे हुए और पारंपरिक कपड़े पहनकर पूजा की। नवरेह कश्मीरी हिंदू कैलेंडर के चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है। ये त्योहार हिंदू नव वर्ष के पहले दिन के मौके पर मनाया जाता है।