Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

कश्मीर: काजीगुंड सड़क दुर्घटना में 8 पर्यटक घायल, 4 की मौत की आशंका

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड के निपोरा इलाके में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ पर्यटक घायल हो गए हैं.

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. जिसके बाद 8 पर्यटक घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.