कर्नाटक के मांड्या में बुधवार को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जुलूस के दौरान पथराव किया गया। झड़प के दौरान भीड़ ने कई दुकानों में आग के हवाले कर दिया।
मांड्या के एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया, "शाम करीब साढ़े सात बजे जुलूस में 50 लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान मस्जिद के पास से जब जुलूस निलका तो दोनों समुदायों के बीच विवाद गया। तुरंत हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तितर-बितर कर दिया।"
पुलिस के मुताबिक दोनों समूहों के बीच बाद में भी झड़पें हुईं। पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।