Breaking News

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |   मंदिर चढ़ावा चोरी के दो अन्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी     |   INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में शामिल, राजनाथ सिंह बोले- आंध्र रक्षा निर्माण का नया केंद्र     |  

कर्नाटक: मंगलुरु पुलिस ने राज्य में ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया

कर्नाटक के मंगलुरु पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है। मंगलुरु पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से 37.875 किलोग्राम एमडीएमए जब्त हुआ है। जब्त एमडीएमए की कीमत 75 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये जानकारी सिटी पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने दी है।

अनुपम अग्रवाल ने बताया कि ये अभियान छह महीने पहले हुई एक गिरफ्तारी से प्रेरित है। सितंबर में पुलिस ने मंगलुरु अंतर्गत आने वाले पंपवेल में हैदर अली नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। इसी दौरान हैदर अली के कब्जे से 15 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में अधिकारियों को एक नाइजीरियाई नागरिक की भी जानकारी मिली। जिससे उक्त नाइजीरियाई नागरिक को बेंगलुरु में छह करोड़ रुपये के एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पता चला है, जिसके तस्करों से दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हवाई मार्ग का इस्तेमाल होता है। अब तक वे एमडीएमए की डिलीवरी के लिए एक साल के भीतर 37 बार बेंगलुरु और 22 बार मुंबई की यात्रा कर चुके हैं। अनुपम अग्रवाल ने बताया कि आगे की जांच में दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हवाई मार्गों का उपयोग करने वाले तस्करों से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पता चला।

उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने दोनों महिलाओं को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के नीलाद्री नगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी महिलाओं की पहचान बंबा फैंट ( उम्र 31) और अबीगैल एडोनिस ( उम्र30) के रुप में हुई है।

अनुपम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिलाओं के कब्जे से ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई एमडीएमए, चार मोबाइल फोन, पासपोर्ट और 18 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि आरोपी महिलाएं कथित तौर पर बेंगलुरु और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नाइजीरियाई तस्करों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रही थी। इसके अलावा, उन पर यात्रा के लिए जाली पासपोर्ट और वीजा का उपयोग करने का संदेह है। बहरहाल अवैध ड्रग व्यापार के पीछे बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।