आयकर विभाग ने बुधवार को कर्नाटक के मैसूर में कई जगहों पर छापा मारा। इसमें शहर के प्रमुख व्यापारियों के घर के अलावा मारुतिनगर और रामकृष्णनगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
आयकर विभाग की टीम मारुतिनगर के रहने वाले सिविल ठेकेदार कांतराज के घर पहुंची। इसके साथ ही रामकृष्णनगर में एक प्रसिद्ध ठेकेदार और ईंट फैक्ट्री के मालिक रामकृष्ण गौड़ा के घर पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की।
इसके अलावा देवेगौड़ा सर्किल के पास बने होटल एम. प्रो पैलेस और कल्याण मंडपम पर भी दस से ज्यादा आयकर अधिकारियों ने छापा मारा।