प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के कुछ इंजीनियर के कार्यालय पर छापे मारे। सूत्रों ने ये जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, ईडी के करीब सात अधिकारी सुबह 11 बजे बीबीएमपी मुख्यालय में दाखिल हुए और बोरवेल ड्रिलिंग के साथ-साथ वर्षा जल निकासी से संबंधित फाइलों की तलाशी ली।
बीबीएमपी के एक अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, “बीबीएमपी का एक बहुत वरिष्ठ इंजीनियर निशाने पर था। वे सार्वजनिक कार्यों से संबंधित फाइलें जमा कर रहे थे।’’