कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया शुक्रवार को अपना 16वां बजट पेश करेंगे। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो चालू वित्त वर्ष में आवंटित 3.71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
बजट में सीएम के सामने विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी। 2024-25 के बजट में सिद्दारमैया ने गारंटी योजनाओं के लिए 52,000 करोड़ रुपये अलग रखे थे।