Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

14वें इंविटेशनल फंडराइज़र टूर्नामेंट में शामिल हुए कपिल देव, बोले- अच्छा लगता है टैलेंट को आगे लाना

Mumbai: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने शुक्रवार को मुंबई में गोल्फ फाउंडेशन के 14वें इंविटेशनल फंडरेजर टूर्नामेंट में शामिल हुए। उन्होंने गरीब बच्चों की मदद के लिए कराए जा रहे टूर्नामेंट को बहुत ही अच्छी पहल करार दिया। कपिल देव ने कहा कि टैलेंट की कभी कोई कमी नहीं होती है, लेकिन ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि उन्हें ये मौके मिलें।

उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद किया कि कैसे दूसरे लोगों ने उनका साथ दिया था। कपिल देव ने कहा कि उन्हें लगता है कि जिन लोगों को अवसर नहीं मिले, अगर उनके लिए कुछ कर सकते हैं तो क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि जब वे क्रिकेट खेलता थे तो कई लोगों ने उनकी मदद की और अगर एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं और टैलेंट को सामने ला सकते हैं तो क्यों नहीं ऐसा किया जाना चाहिए? 

कपिल देव ने कहा कि अच्छा लगता है जब किसी के टैलेंट को आगे लाते हैं और किसी को मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि जो एक चीज की जा सकती है वो है नेक्स्ट जेनरेशन को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देना।

कपिल देव से जब भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे गोल्फ कोर्स पर क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं और क्रिकेट के मैदान पर गोल्फ के बारे में बात नहीं करते हैं। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया में मौजूद युवा टैलेंट का जिक्र करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं।