Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कानपुर चिड़ियाघर ने रील मेकिंग कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कानपुर चिड़ियाघर ने रील मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया। प्रतियोगिता के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। विजेता को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। एलन फ़ॉरेस्ट में बसा कानपुर चिड़ियाघर, देश के सबसे पुराने जूलॉजिकल पार्कों में से एक है। एक्वेरियम और मगरमच्छ झील को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

पर्यटन को बढ़ाने के लिए खास योजना बनाई गई है, जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों को कई जगहों पर घूमने ले जाना शामिल है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स को रील बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कानपुर चिड़ियाघर में आमंत्रित किया गया है। 23 मार्च को जंगल सफारी एरिया में प्रतियोगिता हुई थी। इसमें तीन अलग-अलग कैटेगरी था। पहला सबसे अच्छा सामाजिक संदेश। दूसरा क्रिएटिविटी और तीसरा सबसे लोकप्रिय। पहला पुरस्कार है 5000 रुपये का और दूसरा पुरस्कार 3000 रुपये का है।