Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

कंगना रनौत से सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल ने की बदसलूकी, कही ये बात

मंडी से बीजेपी की विजयी उम्मीदवार कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल द्वारा घटना सामने आई है। उनके राजनैतिक सलाहकार ने सीआईएसएफ गार्ड को तत्काल हटाने की मांग की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दावा किया जा रहा है कि ये घटना तब हुई जब कंगना रनौत शुक्रवार को एनडीए सांसदों की बैठक के लिए दिल्ली जा रही थी।

इस घटना के बाद महिला सिपाही ने बताया कि वह उनके किसान आंदोलन रे दौरान किए गए बयान से नाराज थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि ये महिला 100-100 रूपये में आंदोलन में आई है, जिस पर महिला सिपाही ने कहा कि मेरी मां वहां बैठी थी, क्या ये बैठेगी वहां? हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।