Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए के पी नंजुंदी

कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य के. पी. नंजुंदी बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बेंगलुरू में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने से कुछ दिन पहले के. पी. नंजुंदी ने अचानक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात भी की थी। उन्होंने मंगलवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने के. पी. नंजुंदी का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि के. पी. नंजुंदी न केवल विश्वकर्मा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं बल्कि हमेशा सभी पिछड़े वर्गों के हितों के लिए खड़े रहे हैं।