लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर 'हम' के सांसद जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की. उन्होंने दिल्ली में शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार एक महान नेता हैं और वे बिहार के नायक के रूप में सामने आए हैं. वे हर तरह से सक्षम हैं. मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.
वही, एनडीए मंत्रिपरिषद की शपथ समारोह पर उन्होंने कहा कि 9 मई को प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की शपथ है. कितने मंत्री और किनको शपथ लेना है उससे मुझे कोई मतलब नहीं है. जवाहर लाल नेहरू ने भी 3 बार पीएम पद की शपथ ली थी, उसके 62 साल बाद ये प्रक्रिया दोहराई जा रही है.